यहां कलेक्ट्रेट परिसर में पेड़ पर लटकी मिली महिला, मचा हड़कंप


यहां कलेक्ट्रेट परिसर में पेड़ पर लटकी मिली महिला, मचा हड़कंप
रूद्रपुर। यहां कलेक्ट्रेट परिसर में पेड़ पर एक महिला का शव लटका मिलने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक गुरुवार दोपहर को जिला उधमसिंह नगर जिला मुख्यालय रूद्रपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में घूम रहे कुछ लोगों ने पेड़ पर महिला का शव लटका देखा। कलेक्ट्रेट परिसर में महिला का शव लटकने की सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया और मौके पर सिडकुल पुलिस चौकी प्रभारी पंकज कुमार और आवास विकास चौकी प्रभारी नीमा बोहरा पहुंची। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक महिला की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक और फॉलो करें