2024 का चुनाव देश का संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव : तिलक राज बेहड़

Join WhatsApp Group
ख़बर शेयर करें

2024 का चुनाव देश का संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव : तिलक राज बेहड़

किच्छा। देश का संविधान और लोकतंत्र बचाने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बूथ-बूथ, वार्ड-वार्ड जाकर किच्छा की जनता को जगाने और मोदी जी की जुमलेबाजी से जनता को सचेत करने व कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को जिताने के लिए बिगुल बजा दिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता किच्छा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जाकर मतदाताओं से पार्टी प्रत्याशी प्रकाश जोशी के पक्ष में मतदान कर कांग्रेस को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील कर रहे हैं।वहीं कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की पहली प्राथमिकता अपने बूथ व वार्ड को मजबूत कर कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की है। उन्होंने कहा 2024 का चुनाव साधारण चुनाव नहीं है बल्कि देश में लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है और हम सबको एकजुट होकर इसे जीतना है।विधायक बेहड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार में देशभर में युवा बेरोजगार हैं, किसान परेशान हैं और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं तथा मंहगाई से आम जनता त्रस्त है। अब जनता देश में बदलाव चाहती है और इस बार देश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने जनपद उधमसिंह नगर में अवैध खनन, वन सम्पदा एवं परिवहन पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने के दिए सख्त निर्देश