38वें राष्ट्रीय खेल के लिए उत्तराखंड की खो-खो टीम में 11 खिलाड़ी लालकुआं के, बधाई देने वालों का लगा तांता



38वें राष्ट्रीय खेल के लिए उत्तराखंड की खो-खो टीम में 11 खिलाड़ी लालकुआं के, बधाई देने वालों का लगा तांता
रिपोर्ट- ऐजाज जर्नलिस्ट
लालकुआं। 38वें राष्ट्रीय खेल के लिए उत्तराखंड की खो-खो टीम में हल्दूचौड़ के 11 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिस पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उक्त खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
38वें राष्ट्रीय खेल के लिए उत्तराखंड की खो-खो टीम में हल्दूचौड़ क्षेत्र के 11 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। बहुत ही सीमित संसाधनों के बावजूद खिलाड़ियों ने दमखम से टीम में स्थान प्राप्त किया है।
टीम के कोच अजय बचखेती ने बताया कि खिलाड़ियों ने दिन रात मेहनत करके यह मुकाम प्राप्त किया है। छोटे से क्षेत्र से एक साथ 11 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय टीम के लिए हुआ हैं। जिसमें पुरुष वर्ग टीम में सूरज मौर्य, विवेक मौर्य, विनोद, जितेश राहुल, शिवा बिष्ट, महिला वर्ग में पिंकी, खुशी आर्या, अंजू आर्या, दिव्या गैड़ा, भारती गरवाल का चयन होने पर विधायक डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, क्रीडा शिक्षक देवेश गुणवंत, जीवन पंवार, देवेंद्र बिष्ट, भुवन भट्ट, प्रकाश बोरा, हेमवती नंदन दुर्गापाल आदि ने खुशी जताते हुए उनकै उज्जवल भविष्य की कामना की है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक और फॉलो करें